Total Pageviews

Wednesday, October 1, 2014

अब आकाशवाणी के माध्यम से अभियान 'हौसला' के तहत मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोका जायेगा

Courtesy: www.jagran.com

Publish Date:Tue, 30 Sep 2014 01:06 AM (IST) | Updated Date:Tue, 30 Sep 2014 01:06 AM (IST)



राशिद अली, मुजफ्फरनगर

मातृ-शिशु मृत्यु दर के साथ उनकी रुग्णता में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के राज्यव्यापी अभियान 'हौसला' के तहत आकाशवाणी पर रेडियो धारावाहिक 'सुनहरे सपने, संवरती राहें' का प्रसारण किया जाएगा। आशा गांव-गांव में श्रोता संघों का गठन कर लोगों को कार्यक्रम सुनवाएंगी। सर्वाधिक पत्र भेजने वाले श्रोता संघ की आशाएं पुरस्कृत होंगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'चलो गांव की ओर' प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत प्रदेशभर में एक अक्टूबर से सभी जनपदों में किया जाएगा।


1 comment: