Total Pageviews

Monday, August 11, 2014

दूरदर्शन इंटरनेशनल

Courtesy: www.bhaskar.com

डॉ. भारत अग्रवाल|Aug 11, 2014, 10:22AM IST 




दूरदर्शन में भारी उलटफेर चल रहा है। लेकिन बात सिर्फ सत्ता बदलाव की नहीं है। पता चला है कि मोदी चाहते हैं कि भारत के दूरदर्शन का दबदबा भी अलजजीरा या चीन के सीसीटीवी की तरह विश्वव्यापी हो। हाल में जर्मन ब्रॉडकास्टर ड्यूश वैल के साथ किया करार भी इसी दिशा में एक कदम था। 
 
मंदिरों में सरकार 

भारत के नेहरूधारा वाले राजनेता बड़े होकर नेहरू बनने का सपना देखते रहे हैं। लिहाजा अब तक अधिकांश प्रधानमंत्री या तो निजी धार्मिकता से दूर रहे हैं, या उसे छिपा कर रखते रहे हैं। लेकिन पटेलधारा वाली मोदी सरकार की बात इससे ठीक उलट है।
 
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा की, तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी अपनी ढाका यात्रा के दौरान ऐतिहासिक ढाकेश्वरी मंदिर हो आईं। शायद तृणमूल कांग्रेस को परेशानी इस बात से भी थी, जो मोदी के नाम पर उन्होंने बयान की थी। 
 

1 comment: