Total Pageviews

Thursday, December 11, 2014

दूरदर्शन के कदम सुनहरे कल की ओर

Courtesy: 
www.bhaskar.com
 

Dec 10, 2014, 02:40 AM IST

दूरदर्शनका एक समय स्वर्णिम समय था, जब इस पर रामायण और महाभारत देखने के लिए लोगों को सारे काम छोड़ने पर मजबूर हो जाते थे। राजू और उड़न तस्करी, शांति, हम लोग एवं हम पांच जैसे सीरियलों के जरिए भारत के हर घर में अपनी बुनियाद पक्की कर ली थी, लेकिन निजी चैनलों के आने के बाद कड़ा कॉम्पटीशन के बाद इस दौड़ में पिछड़ गया। अब एक बार फिर दूरदर्शन नए सिरे से निजी चैनल से मुकाबला करने के लिए नए शो शुरू करने जा रहा है। इनमें से कुछ शो इसी महीने के अंतिम सप्ताह से और कुछ जनवरी से शुरू होंगे। 

प्राइमटाइम पर ज्यादा फोकस 

'दूरदर्शननेशनल-देश का अपना चैनल' टैगलाइन बदलने के साथ ही दस नए सीरियल भी प्राइम टाइम पर करेगा। इनमें अधिकांश शो सोमवार से शुक्रवार तक शाम 7 से 10 बजे के बीच शुरू होंगे। 

2 comments: